Posts

#प्यार_समर्पण_होता_है #DrNupurGoel #Chetna_poem

प्यार समर्पण होता है प्यार तो छीनने का नाम नहीं , प्यार तो खुद को लुटाने का है नाम ,   प्यार तो लुट जाने का है नाम | जिससे प्यार करते हो , कैसे उस पर तेजाब फेकते हो | प्यार का दावा करते हो और , मुंह पर तेजाब फेंक देते हो | मना करने पर रेप कर देते हो , ऐसा कैसा प्यार तुम करते हो | प्यार में तो समर्पण होता है , जबरदस्ती हाय तुम कैसे करते हो | डराते हो धमकाते हो , मार पीट तक   कर डालते हो | प्यार में तो हाथ में फूल होता है , हाय तेजाब तलवार कहां से लाते हो | यह प्यार नहीं यह तो ज़िद है , यह प्यार नहीं यह तो हवस है | प्यार में तुम सिर्फ मेरे हो/ मेरी हो नहीं होता , प्यार में मैं सिर्फ तुम्हारा/ तुम्हारी हूं ही होता है | प्यार में दूसरों को बदला नहीं जाता , वह जैसा है वैसे ही स्वीकार किया जाता है , सब गुण दोषों के साथ अंगीकार किया जाता है | प्यार में दूसरे को बदलने की भावना नहीं होती , प्यार में तो खुद को बदलने का एहसास होता है। Dr Nupur Goel/Chetna

#औरतजात_बदनाम-हो-गईpoem #DrNupurGoel #chetna_poem

औरतजात बदनाम हो गई एक लड़की घर से क्या भाग गई , सारी औरतजात बदनाम हो गई। एक लड़के ने बलात्कार किया , फिर भी औरतजात ही बदनाम हो गई। कहते हैं. लड़की घर से भाग जाती है , लड़की हम पैदा ना करेंगे। लड़की का बलात्कार हो जाता है , लड़की हम पैदा न करेंगे। पर कोई नहीं कहता , लड़के लड़कीयां भगाते है , लड़का हम पैदा ना करेंगे। लड़के बलात्कार करते हैं. लड़का हम पैदा ना करेंगे। लड़के तो गद्दी के लिए बाप का कत्ल भी कर दे , फिर भी , हम लड़का पैदा करेंगे , लड़का पैदा करेंगे , लड़का पैदा करेंगे। कोई नहीं कहता , पैसे चोरी हो जाते है , पैसा हम पैदा न करेंगे , जमीन जायदाद के लिए कत्ल हो जाते है , जमीन जायदाद हम इक्कठा न करेंगे , पैसो के लिए जेल भी हो जाए फिर भी , येन केन प्रक्रेण पैसा हम पैदा करेंगे , पैसा हम पैदा करेंगे , पैसा हम पैदा करेंगे | भाई ने नशेड़ी से दोस्ती की , तो ठीक था , पर , बहन ने उसी नशेड़ी से शादी की , तुम गलत हो गई। बाप ने गुंडे पाले , बेटी की शादी मानने से इनकार किया , तो कोई बात नहीं पर , बेटी ने अपनी अपने पति की जिंदगी मांगी तो ग...